फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रईस तो कह रहे वही सपा के प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नामांकन कराने पहुंचे बदायूं के रईस अहमद ने खुद को सपा प्रत्याशी बताया तो लोग हैरान रह गए। हालांकि नामांकन का समय निकल चुका था और एआरओ संजय कुमार ने उनका पर्चा लेने से इंकार कर दिया, लेकिन उनके दावे से हलचल जरूर मची रही। रईस का कहना था कि बरेली से सपा ने अब तक उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। जल्द उन्हें टिकट मिल जाएगा।
विज्ञापन

बरेली से सपा 28 मार्च को भगवत सरन गंगवार को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। मंगलवार को बदायूं के रईस अहमद बरेली में सपा का उम्मीदवार होने का दावा करते हुए कलक्ट्रेट पहुंच गए। उनके साथ प्रस्तावक भी थे। आरओ रूम से बाहर आए रईस अहमद ने बताया कि टिकट के लिए उनकी सपा के बड़े नेताओं से बात चल रही है। टिकट उन्हें ही मिलेगा। उधर भगवत सरन ने भी इस हैरानी जताते हुए कहा कि पार्टी तो उन्हें सिंबल दे चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें