फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेतु निगम का ये हाल, वीआईपी मूवमेंट को लेकर मशीनरी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया के दौरान वीआईपी प्रोग्राम भी बड़े पैमाने पर होंगे, लेकिन सेतु निगम के अधिकारियों ने शहर की सड़कों की हालत बिगाड़कर रख दी है। इस स्थिति ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। सेतु निगम अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि चुनाव को देखते हुए जिन जगहों पर पुल बन रहे हैं, वहां वे व्यवस्था ऐसी रखे कि आवागमन सुलभ हो सके।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा दिक्कत लालफाटक फ्लाईओवर को लेकर है। यहां सर्विस लेन का काम अधूरा है। केवल बजरी और मिट्टी पड़ी होने से ट्रैफिक निकलने में काफी दिक्कत हो रही है। इसलिए यहां काफी जाम लगा रहता है। सेटेलाइट पुल का काम भी सर्विस लेन का निर्माण कराए बगैर शुरू करा दिया गया है। फुटपाथ भी खोदकर डाल दिए गए हैं। इससे यहां भी जाम की दिक्कत बढ़ गई है। यही हाल चौपुला चौराहे का है। यहां भी ओवरब्रिज बनाने का काम जल्दबाजी में शुरू कराया गया। सर्विस लेन बनाने के लिए फुटपाथ की खुदाई शुरू की गई लेकिन वन विभाग ने एनओसी न मिलने को लेकर आपत्ति लगा दी। इसके बाद यहां भी लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। आईवीआरआई ओवरब्रिज के पास भी सर्विस लेन की हालत खस्ताहाल है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि चुनाव को लेकर वीआईपी का आना-जाना बढ़ेगा। इसमें ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर रखना भी चुनौती होगी।

सेतु निगम के अधिकारियों को बुलाकर सर्विस लेन बनाने सहित ट्रैफिक की समस्या को लेकर एडीएम सिटी से वार्ता कराई गई है। इस दिक्कत का जल्द ही समाधान निकाला जाएगा। - वीरेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें