फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग में खराब मिलीं 2478 ईवीएम और वीवीपैट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रशासन की चेकिंग में 2478 ईवीएम और वीवीपैट खराब मिली हैं। इन सभी मशीनों का रिकार्ड बनाने के बाद इन्हें लौटाने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इन मशीनों की जगह जल्द ही दूसरी मशीनें मंगवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

मतदान कराने के लिए प्रशासन को यहां 5790 ईवीएम और 4630 वीवीपैट उपलब्ध कराए गए हैं। स्ट्रांग रूम में इन मशीनें की चेकिंग कराई गई तो इसमें तमाम मशीनें खराब मिलीं।
हैदराबाद से आए इंजीनियरों की टीम ने चेकिंग के बाद 1936 ईवीएम और 542 वीवीपैट मशीनें ऐसी चिह्नित की हैं, जिनका संचालन सही ढंग से नहीं हो रहा है। प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में इन मशीनों का रिकार्ड तैयार कर उन्हें अलग रखवा दिया गया है। साथ ही निर्वाचन आयोग को भी इसकी रिपोर्ट भेज दी गई है। इस संबंध में उप निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने बताया कि आयोग से अनुमति मिलने के बाद खराब ईवीएम और वीवीपैट लौटाकर नई मशीनें मंगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें