फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट शो! बच्चे निराश- पापा प्लेन कहां है

विज्ञापन
क्रेडिट शो! बच्चे निराश- पापा प्लेन कहां है - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। बरेली हवाई अड्डे के उद्घाटन के मौके पर तमाम लोग अपने बच्चों को साथ लेकर उन्हें प्लेन दिखाने पहुंचे। इन बच्चों को निराश होना पड़ा। वे बार-बार पूछते रहे कि प्लेन कब आएगा। आखिर हवाई अड्डे की नई बिल्डिंग में परिवार के साथ कुछ सेल्फी लेकर लौट गए।
विज्ञापन

लंबे समय से हवाई अड्डे के उद्घाटन का इंतजार कर रहे लोगों को जब इसके उद्घाटन की सूचना मिली तो परिवार के साथ वहां जाने से खुद को रोक नहीं सके। उद्घाटन के बाद बच्चों के साथ बड़े भी टैक्सी वे की तरफ नजर दौड़ाते रहे लेकिन कहीं प्लेन नहीं नजर आया। कई बच्चों का इरादा हवाई जहाज के साथ सेल्फी लेकर दोस्तों के साथ शेयर करने का था, लेकिन जब यह पता लगा कि प्लेन बाद में आएंगे तो मायूस हो गए। बच्चों के मुरझाए चेहरे देखकर उनके घरवालों ने एयरपोर्ट की नई बिल्डिंग के बाहर खड़े होकर सेल्फी ली और लौट गए। बच्चों के साथ आए सोनू कालरा ने बताया कि बच्चों के साथ हवाई अड्डे पर फोटो खींचे हैं। लेकिन सभी प्लेन उड़ने का बेसब्री से इंतजार है।

पता चला प्लेन उड़ेगा तो पासपोर्ट बनवा लिया
एयरपोर्ट के उद्घाटन के मौके पर पहुंचे प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि उन्हें जब यह पता चला है कि अपने शहर में हवाई अड्डे की शुरूआत होने वाली है तो उन्होंने काफी पहले ही पासपोर्ट बनवाने के लिए दौड़भाग शुरू कर दी है। पासपोर्ट आखिर बन भी गया। अब उनकी ख्वाहिश है कि वह जल्द हवाई जहाज पर बैठे। उम्मीद जताई कि जल्द ही प्लेन भी उड़ने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें