बरेली। आयुर्वेदिक की परीक्षाओं की तरह एमबीबीएस की परीक्षाएं भी डिग्री कॉलेज में होंगी। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए विश्वविद्यालय यह कदम उठा रहा है। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षाएं कराई जाएंगी। एमबीबीएस की परीक्षाएं इसी माह के आखिर में या अप्रैल के प्रथम सप्ताह में शुरू होंगी। परीक्षाओं में गड़बड़ी सामने आने के बाद विश्वविद्यालय ने स्वकेंद्र व्यवस्था खत्म की और इस बार हुईं आयुर्वेदिक की परीक्षाओं में केंद्र आयुर्वेदिक कॉलेजों की जगह डिग्री कॉलेज बनाए। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराई गईं। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार का कहना है कि नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए मेडिकल की परीक्षाएं डिग्री कॉलेजों में होंगी।