फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकारों से लेकर लड़कों ने लहराईं तलवारें, जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महाशिवरात्रि जुलूस में धूमधड़ाका कर रहे लड़कों ने झांकी पर सजे कलाकारों से लेकर तलवारें लहरा दीं। संवेदनशील इलाके में लड़कों की हरकत से असमंजस में आई पुलिस ने इनसे तलवारें छीन लीं। इन्हें फिलहाल जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

सोमवार की शाम आठ बजे करीब किला क्षेत्र से जुलूस बानखाना की मिश्रित आबादी की ओर अपने रूट पर बढ़ा तो साथ में थिरक रहे लड़कों ने ऊधम का नया तरीका खोज लिया। उन्होंने झांकियों में देवी देवता बने कलाकारों से तलवारें ले लीं और उन्हें लेकर नाचने लगे। तलवारें लहराती देख पुलिस का पसीना छूट गया। प्रेमनगर थाना पुलिस ने तत्काल इन लड़कों से तलवारें छीन लीं। तलवारों को पुलिस ने जब्त कर लिया। प्रेमनगर इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि तलवारें आयोजकों को वापस कर दी जाएंगी। ये सामान्य बात थी, उत्साह में लड़कों ने कलाकारों से इन्हें मांग लिया था। कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें