फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोइंग में जेट टीम आएगी.. 24 घंटे में उड़ान भरवाएगी

विज्ञापन
बोइंग में जेट टीम आएगी.. 24 घंटे में उड़ान भरवाएगी - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सिविल एन्क्लेव परिसर में उड़ानें शुरू कराने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके बाद अब जल्द ही 180 सीटर बोइंग विमान से जेट एयरवेज के अफसरों और टेक्निकल स्टाफ की टीम को यहां आना है जो नाथ नगरी एयर टर्मिनल के पूरे सिस्टम को व्यवस्थित करेगी। जेट एयरवेज के अफसरों का दावा है कि इसके लिए उन्हें सिर्फ 24 घंटों की दरकार होगी, इसके बाद बरेली से लखनऊ और दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू करने में कोई बाधा नहीं रह जाएगी। उड़ानें फिलहाल त्रिशूल एयरबेस के रन वे से शुरू होंगी। यात्रियों को वहां तक बस से ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

सिविल एन्क्लेव परिसर में सुरक्षा उपकरण, सीसीटीवी नेटवर्क समेत तमाम दूसरी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने यहां सुरक्षा बल भी तैनात कर दिया है ताकि महंगे और संवेदनशील उपकरणों से कोई छेड़खानी हो सके। एएआई ने केंद्रीय सुरक्षा बल की भी मांग की है। जल्द ही यहां औद्योगिक सुरक्षा बल और केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान तैनात कर दिए जाएंगे। यह तैनाती त्रिशूल दीवार तोड़कर बनाए जा रहे स्लाडर गेट और दूसरे संवेदनशील स्थानों पर होगी। कुल मिलाकर यहां तीन अलग-अलग सुरक्षा बलों के जवान तैनात होंगे।
बरेली से हवाई सेवाएं शुरू करने से पहले जेट एयरवेज की टीम का यहां सभी तैयारियाें का अंतिम परीक्षण करना बाकी रह गया है। बताया गया है कि जल्द ही यहां 180 सीटर विमान में इंजीनियर, उड्डयन सेवा, सुरक्षा अधिकारी और तकनीकी स्टाफ की टीम पहुंचेगी और बारीकी से निरीक्षण सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप से दुरुस्त कराएगी। 24 घंटे की इस प्रक्रिया के बाद बरेली से उड़ानें शुरू करने का रास्ता साफ हो जाएगा। एएआई अफसरों ने बताया कि अभी सिर्फ बरेली से दिल्ली और लखनऊ के लिए सेवा शुरू होगी। दूसरे चरण में कनेक्टिंग उड़ानें शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन


त्रिशूल परिसर से सेवाएं शुरू करने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। अब पूरे सिस्टम को फाइनल टच दिया जा रहा है। जेट एयरवेज टीम के निरीक्षण बाद उड़ानें किसी भी समय शुरू हो सकती हैं।- राजीव कुलश्रेष्ठ, संयुक्त महाप्रबंधक एएआई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें