बरेली। इज्जतनगर स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर नान इंटरलाकिंग का काम खत्म होने से ट्रेनें भी भी ट्रेेनें दौड़ने लगी। प्लेटफार्म पर एक पर लालकुआं और पीलभीत से ट्रेनें पहुंचेंगी जबकि जाने वाली ट्रेनें प्लेटफार्म दो और तीन से जाएंगी। इसके साथ ही एस्केलेटर का काम भी लगभग पूरा हो गया है, लेकिन यात्रियों के लिए कब शुरू होगी यह मंडलीय अधिकारियों ने नहीं बताया है।
इज्जतनगर स्टेशन पर लंबे समय काम चल रहा था, लेकिन नान इंटरलाकिंग का काम पूरा न होने से ट्रेनों का संचालन शुरू हो रहा था। रविवार को नान इंटरलॉकिग का काम खत्म हो गया। सोमवार से लालकुआं से बरेली सिटी की ओर पहली ट्रेन पहुंची। जंक्शन के सूत्रों की मानें तो डाउन लाइन की ट्रेनें प्लेटफार्म एक पर पहुंचेंगी। जिसमें लालकुआं और पीलीभीत से आने वाली ट्रेनें इज्जतनगर स्टेशन पहुंचेगी। टनकपुर से जंक्शन आने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस भी प्लेटफार्म एक पर आएगी। दूसरी ओर एस्केलेटर पर शेड लगाने का काम भी लगभग पूरा हो गया है। एस्केलेटर कब से चालू होगा, मंडलीय अधिकारियों ने इसका खुलासा नहीं किया है। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि होली से यात्रियों को एस्केलेटर की सुविधा मिलने की संभावना है।