बरेली। पंजाब में एसआर इंटरनेशनल स्कूल के 17 विद्यार्थियों ने गोल्ड मेडल जीतकर इंटरनेशनल लेवल के लिए दावेदारी पेश की। विजेता इंटरनेशनल फेस्ट में हिस्सा लेने साउथ कोरिया जाएंगे।
पांचवें ओलंपिक नेशनल कल्चरल इवेंट-2019 का आयोजन लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब में 7 से 9 फरवरी के बीच हुआ था। इसमें एसआर इंटरनेशनल के विद्यार्थियों ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। सामूहिक गायन प्रतियोगिता में आनव गंगवार, निष्कर्ष राणा, आर्यन माथुर, भूमिका चंदानी, कल्पना राठौर, परविंदर कौर और मनोज गोल्ड मेडल से नवाजे गए। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में गौरी, लावण्या, ईशांवी, अंजली, स्नेहल, गरिमा, पावनी, सिमरन, अंशिका ने गोल्ड हासिल किए। एकल नृत्य में जूनियर पावनी को ब्रांज मेडल मिला। सीनियर नृत्य प्रतियोगिता (एकल) में सिमरन ने गोल्ड जीता। गोल्ड प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय की एमडी रूमा गोयल, प्रधानाचार्य फ्रांसिस पांडे और डायरेक्टर डॉ. आरके शर्मा ने विजयी विद्यार्थियों को बधाई दी। संगीत कार्यक्रम का निर्देशन विद्यालय की शिक्षिका डॉ. हितु मिश्रा व शैल श्रीवास्तव ने किया।