बदायूं। जिले भर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ)दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और दूसरों को मतदान करने के लिए भी प्रेरित करें। शुक्रवार को डीएम/डीईओ ने कलक्ट्रेट में शपथ दिलाते हुए कहा कि 31 जनवरी को मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद किसी भी बीएलओ के क्षेत्र में मृतक व्यक्ति के नाम सूची में पाए जाते हैं तो ऐसे बीएलओ के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाए। डीईओ ने कहा कि मताधिकार प्रयोग करने के लिए गांव-गांव तक लोगों को जागरूक किया जाए। इसके बाद उन्होंने एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज में भाषण, पोस्टर प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। एडीएम एफआर महेंद्र सिंह, एडीएम रामनिवास शर्मा, एसडीएम पारसनाथ मौर्य आदि मौजूद रहे। विकासखंड जगत क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका गीता सिंह ने मतदाता जागरूकता की बच्चों और उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई। शिक्षिका प्रतिभा सिंह,श्वेता गुप्ता, शिक्षक राजीव कुमार मौजूद आदि थे। केदानाथ महिला इंटर कॉलेज, युवा संकल्प सेवा समिति, उप्र भारत स्काउट्स एंव गाइड्स की ओर कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय महाविद्यालय में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने, बीआईएमटी में प्राचार्य डॉ. उमेश पाल सिंह ने शपथ दिलाई। बदायूं क्लब में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। तीर्था ने प्रथम, अक्षत रस्तोगी ने द्वितीय, प्रिंस वार्ष्णेय ने तृतीय स्थान पाया। अभिषेक उपाध्याय, सना साबिर को सांत्वना स्थान प्राप्त हुआ। ऐस पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी विद्यार्थियों और स्टाफ को शपथ दिलाई।
बिल्सी। एनए इंटर कॉलेज, महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, ग्रीन फील्ड इंटर कालेज, भूदेवी इंटर कॉलेज, महेश बाल इंटर कॉलेज, एनएम जैन इंटर कॉलेज के बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। प्रभारी प्रधानाचार्य रामवीर सिंह, मुन्नालाल शाक्य, मुकेश कुमार, हेमेंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे। सहसवान। डीपी महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. पीदास के नेतृत्व शपथ दिलाई। गांव पीतमनगर में रैली निकाली। तहसीलदार आरएन सिंह, नायब तहसीलदार राजकुमार के नेतृत्व में प्रमोद इंटर कॉलेज, पन्नालाल इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने रैली निकाली। अलापुर। नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य असद अहमद खान ने वोट के महत्व की जानकारी दी। इस मौके पर सुरेश चंद्र, मुन्ना लाल, मोहम्मद अहमद मौजूद रहे।
बिसौली। डीआरए राजकीय महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। मदनजुडी में भी मतदाता दिवस मनाया गया।
ओरछी। लाला गनेशी लाल उत्तर माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय वझेड़ा में मतदाता दिवस धूमधाम से मनाया गया।