फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेनका ने डीएम से चौबारी पशु अस्पताल की मदद को कहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी डीएम के बुलावे पर उनके आवास पर पहुंचीं। इस दौरान मेनका ने डीएम से चौबारी में एनजीओ के माध्यम से चलाए जा रहे पशु अस्पताल की हर मुमकिन मदद करने को कहा। इसके अलावा भी कई मामलों में डीएम से बात की।
विज्ञापन

दरअसल, मेनका गांधी बहेड़ी में कार्यरत एसडीएम ममता मालवीय के आवास पर पहुंची थी। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह के आमंत्रण पर वह शाम को करीब छह बजे उनके आवास पर भी पहुंची। डीएम ने बताया कि चौबारी में धीरज पाठक बगैर सरकारी मदद के पशु अस्पताल चला रहे हैं। वहां बड़ी संख्या में पशुओं का इलाज होता है, इसलिए प्रशासन को इस अस्पताल को बढ़ावा देने के लिए आगे आने की जरूरत है। इधर, मेनका गांधी के प्रतिनिधि सतीश यादव ने बताया कि सड़क के कई मामलों को लेकर भी केंद्रीय मंत्री ने डीएम से वार्ता की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें