फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम निधि से 11.5 लाख निकाल लिए, काम नहीं कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ग्राम पंचायत में शौचालय बनाने के लिए प्रधान और सचिव ने बैंक खाते से 11.5 लाख रुपये निकाल लिए। मगर, शौचालय नहीं बनवाए। यह पैसा कहां गया, यह भी नहीं बताया। डीपीआरओ विनय कुमार ने प्रधान और सचिव को नोटिस देकर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब संतोषजनक न होने पर दोनों पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

ब्लाक दमखोदा की ग्राम पंचायत बसूपुरा में प्रधान और सचिव ने ग्राम निधि के खाते से 11.5 लाख रुपये की धनराशि आवेदकों के शौचालय बनवाने के नाम पर निकाली थी। मगर, गांव के अधिकांश लाभार्थियों के शौचालय अब तक नहीं बने हैं। आरोप है कि प्रधान ने कुछ शौचालय बनाए भी तो मनमाने तरीके से। इसमें सरकारी मानकों का पालन नहीं किया गया। कुछ शौचालय निर्माण के काम टुकड़ों में कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें