फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: अचानक अप रेलवे लाइन पर ब्लॉक लिए जाने से थमी ट्रेनों की रफ्तार, यात्री रहे परेशान

Mon, 17 Dec 2018 01:55 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कटघर स्टेशन पर पटरियों की इंटरलॉकिंग के चलते अप लाइन पर दोपहर एक से शाम पांच बजे तक मुरादाबाद से रोजा तक ट्रेनों का संचालन ठप रहा। ब्लॉक के चलते बरेली जंक्शन से चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस दोपहर 1.15 मिनट पर लखनऊ के लिए रवाना की गई। बिलपुर स्टेशन पर भी अप और डाउन लाइन पर पटरियों की इंटरलॉकिंग की गई। ब्लॉक से अमरनाथ एक्सप्रेस आठ घंटे देरी से जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन


रविवार को इंजीनियरिंग अनुभाग द्वारा ब्लॉक लेने की कोई योजना नहीं थी, लेकिन रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद ने कटघर स्टेशन पर पटरियों की इंटरलॉकिंग का काम पूरा न होने से दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन रोकने के निर्देश दिए। सियालदह और गुवाहाटी एक्सप्रेस गुजारने के बाद कटघर स्टेशन पर पटरियों की इंटरलॉकिंग शुरू हुई।

रविवार को जम्मू से गोरखपुर जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस नौ घंटे देरी से जंक्शन पहुंची, जबकि सियालदह एक्सप्रेस दो, गुवाहाटी एक्सप्रेस साढ़े तीन, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस चार और श्रमजीवी एक्सप्रेस दो घंटे देरी से बरेली जंक्शन पहुंची। दूसरी ओर बिलपुर स्टेशन पर अप और डाउन लाइन पर पटरियों की पैकिंग की गई, इससे भी ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। बरेली जंक्शन पर लखनऊ से आने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस एक घंटा, कुंभनगरी एक्सप्रेस दो घंटा देरी से पहुंची।
विज्ञापन


मरम्मत पूरी, फरीदपुर-बुखारा का रेलवे क्रॉसिंग खुला
फरीदपुर। दो दिन से फरीदपुर बुखारा रेलवे क्रॉसिंग मरम्मत पूरी होने के बाद रविवार रात आठ बजे से राहगीरों के लिए खोल दिया गया। रेलवे फाटक पर 15 दिसंबर से इंजीनियरिंग अनुभाग मरम्मत करा रहा था, जिससे क्रॉसिंग को 15 और 16 दिसंबर को सुबह आठ से रात्रि आठ तक बंद करना पड़ा था। दिन में रेलवे क्रॉसिंग खुलने के बाद लोगों ने राहत महसूस की।

त्रिवेणी एक्सप्रेस के बिलपुर में रुकने के संकेत
बरेली/फतेहगंज पूर्वी। बिलपुर रेलवे स्टेशन पर कुंभ में जाने वाले यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। कुंभ के दौरान त्रिवेणी एक्सप्रेस का दो मिनट का ठहराव बिलपुर स्टेशन पर होगा। रेलवे सूत्रों की मानें तो ट्रेन 14 जनवरी से चार मार्च 2019 तक बिलपुर स्टेशन पर रुकेगी। बता दें कि प्रयागराज (इलाहाबाद) जाने वाली मुगलसराय एक्सप्रेस का ठहराव पीतांबरपुर स्टेशन पर है, लेकिन ट्रेन मार्च तक रद्द है। अब त्रिवेणी एक्सप्रेस के रुकने से कुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं को आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें