फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ी नगर निगम की टीम, शेल्टर होम और चौराहों पर जले अलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ठंड बढ़ने के बावजूद रैन बसेरों एवं चौराहों पर अलाव का इंतजाम न होने का अमर उजाला ने खुलासा किया तो नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव ने निगम टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद शनिवार रात से शहर के सभी रैन बसेरों एवं प्रमुख चौराहों पर अलाव जलवा दिए गए।
विज्ञापन

पहले दिन शहर के सभी रैन बसेरों के अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, जिला अस्पताल एवं अयूब खां चौराहे पर अलाव जलवाए गए। निर्माण विभाग के एई सुशील सक्सेना ने बताया कि बड़े चौराहों पर प्रतिदिन एक क्विंटल और छोटे चौराहों पर 50 किलो लकड़ी डाली जाएगी। अलाव की संख्या जरूरत के मुताबिक बढ़ाई जाएगी। बता दें कि शनिवार के अंक में अमर उजाला ने रैन बसेरों में अलाव का इंतजाम न होने और चौराहे पर लोगों के ठंड से ठिठुरने संबंधी खबर प्रमुखता से छापी थी। इसका संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग को तत्काल अलाव जलवाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें