फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की इम्प्रूवमेंट परीक्षाएं 25 सितंबर से

Sat, 01 Sep 2018 11:37 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की इम्प्रूवमेंट परीक्षाएं और विशेष अनुमति वाली परीक्षाएं 25 सितंबर से होंगी। विश्वविद्यालय ने शनिवार को इम्प्रूवमेंट परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन

इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए शनिवार तक करीब 72 हजार छात्रों ने आवेदन कर दिया था जबकि पिछले साल 76 हजार छात्रों ने इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन किए थे। इस बार इम्प्रूवमेंट परीक्षा के आवेदन 90 हजार से ज्यादा पहुंचने की उम्मीद है। इम्प्रूवमेंट परीक्षा के फार्म भरने की अंतिम तिथि पांच सितंबर है। इस बार फेल होने वालों की संख्या ज्यादा थी इसलिए इम्प्रूवमेंट के आवेदन भी ज्यादा हो रहे हैं। इम्प्रूवमेंट परीक्षाएं 25 सितंबर से चार अक्तूबर तक दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा 9 से 12 और दूसरी पाली की परीक्षा 2 से पांच बजे तक होगी।
दीक्षांत के बाद होगा चैलेंज इवैल्युएशन
चैलेंज इवैल्युएशन की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। स्नातक और परास्नातक में कुल 734 आवेदन हुए हैं। दीक्षांत समारोह के बाद चैलेंज इवैल्युएशन होंगा। पैनल बुलाकर मूल्यांकन कराया जाएगा। वेबसाइट पर ही इसका रिजल्ट घोषित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें