फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज की मरम्मत का काम नहीं हो पाया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। लखनऊ-बरेली हाईवे पर बीसलपुर और द्वारिकेश चीनी मिल के ओवरब्रिज सोमवार को भी बंद रहे, जबकि गुुरुद्वारे के सामने बने ओवरब्रिज वन-वे रहा। वहीं बंद पुलों की मरम्मत का काम सोमवार को शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन

राजमार्ग की हालत फरीदपुर में ज्यादा ही खराब दशा में है। फरीदपुर बाईपास पर बीसलपुर रोड पर बने ओवरब्रिज पर आवागमन रविवार को बंद कर दिया गया था जो सोमवार को भी बंद रहा। द्वारिकेश चीनी मिल के सामने बने ओवरब्रिज का भी यही हाल रहा। गुरुद्वारे के सामने बने ओवरब्रिज भी वन-वे रहा। ट्रैफिक होने के बाद एनएचएआई ने ओवरब्रिज की मरम्मत का काम सोमवार को भी शुरू नहीं किया है। इससे माना जा रहा है कि ओवरब्रिज कई दिनों तक बंद रहेंगे और वाहनों को सर्विस लेन से ही गुजरना पड़ेगा। उधर, बरसात न होने से अधिकारियों ने राहत की सांस जरूर ली है, लेकिन बरसात हुई तो फिर वही परेशानी खड़ी हो जाएगी।

ओवरब्रिज बना बच्चों के खेल का मैदान
वाहनों का आवागमन बंद होने से बीसलपुर रोड पर बना ओवरब्रिज सोमवार शाम बच्चों के खेल का मैदान बन गया। कुछ बच्चे ब्रिज पर साइकिलिंग करते दिखे तो कुछ खेलने में मशगूल रहे।
विज्ञापन


कांवड़ियों को निकालने में नहीं हुई परेशानी
आननफानन बाईपास शुरू कर देने के बाद फरीदपुर कस्बे में वाहनों का दबाव कम हो गया। इससे सोमवार को कांवड़ियों को आसानी से निकाला जा सका।

गड्ढों को भरे जाने में नहीं ली दिलचस्पी
फतेहगंज पूर्वी। राजमार्ग 24 के गड्ढों को भरे जाने में इरा इंफ्रा कंपनी ने अभी तक दिलचस्पी नहीं ली है। इसके चलते ट्रक चालक बहगुल नदी के दूसरे पुल की आधी अधूरी सड़क से निकल रहे हैं। वहीं पुलिस स्टेशन के सामने खड़े ट्रक ओवरब्रिज से बह कर आई मिट्टी में दब गए हैं। टिसुआ के करीब सड़क के बीच में एक होल बनने से राहगीरों और गुजरने वाले वाहनों के लिए खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें