फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन बैसाखी से पहले निपटाएगा गुरुद्वारा विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन बैसाखी से पहले निपटाएगा गुरुद्वारा विवाद
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों को दो-दो लाख के मुचलके पर पाबंद किया
बरेली। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन में प्रबंध कमेटी चुनाव को लेकर छिड़ा विवाद प्रशासन बैसाखी से पहले निपटाने की तैयारी में है। गुरुद्वारे में इस विवाद के चलते किसी तरह के झगड़े को रोकने के लिए दोनों पक्षों के 18 लोगों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इतना ही नहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों के 25 लोगों को दो-दो लाख रुपये के मुचलके पर भी पाबंद कर दिया है।
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी चुनाव को लेकर वर्तमान प्रबंध कमेटी और पूर्व प्रबंध कमेटी के बीच आरोप-प्रत्यारोप चरम पर पहुंचने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अख्त्यिार कर लिया है। डीएम के निर्देश पर एडीएम (सिटी) ओपी वर्मा इस मामले को देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी का चुनाव बॉयलाज के अनुसार निष्पक्ष कराने के लिए प्रशासन दोनों पक्षों की सहमति से सर्वमान्य कमेटी बना सकता है। गुरुद्वारे में बैसाखी से पहले दोनों पक्षों को बुलाकर चुनाव कराने का तरीका निकाला जाएगा। एडीएम (सिटी) का कहना है कि कानून व्यवस्था की स्थिति किसी भी तरह प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। अगर किसी ने भी कानून हाथ में लेने की कोशिश की तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। विवाद के चलते अनहोनी की आशंका के चलते बारादरी पुलिस गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी और पूर्व प्रबंध कमेटी के पदाधिकारियों की गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें