फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 6433 मामलों का हुआ हल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मीरगंज। राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत शनिवार को एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार कार्यालय में आयोजित विशेष शिविर में कुल 6433 मामलों का निस्तारण किया गया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग अपने प्रकरणों के समाधान के लिए पहुंचे, जिन्हें त्वरित और प्रभावी न्याय सेवा उपलब्ध कराई गई।
तहसील मीरगंज से प्राप्त जानकारी के अनुसार 4964 मामलों का समाधान किया गया। इसमें आय प्रमाण पत्र के 142, जाति प्रमाण पत्र के 138, मतदाता सूची संबंधी फॉर्म-6, 7, 8 के 1723, अविवादित वरासत व खतौनी के 2528 और अन्य 204 प्रकरण शामिल थे।
विज्ञापन

वहीं, उप जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित लोक अदालत में 1469 मामलों का निस्तारण किया गया। इनमें राजस्व संहिता का एक, फौजदारी अधिनियम के 12, निवास प्रमाण पत्र के 28, वारिसान प्रमाण पत्र के 85 और जनसूचना व सेवा संबंधी 1198 मामले शामिल थे।
विज्ञापन

लोक अदालत की सफलता पर एसडीएम ने संतोष जताते हुए विचार रखे और कहा कि लोक अदालतें न्याय प्रक्रिया को सरल बनाती हैं और लोगों को समय, श्रम व धन की बचत के साथ त्वरित न्याय उपलब्ध कराती हैं।
यह प्रयास समाज में सौहार्द और विश्वास का वातावरण भी बनाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें