बरेली। स्कूलों के फीस बढ़ा लेने पर अभिभावक संघ ने नाराजगी जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। सोमवार को हुई एक बैठक में अभिभावकों ने मांग की दिल्ली में फीस नियमन कानून लागू नहीं है, फिर भी सरकार ने स्कूलों से अतिरिक्त फीस वापस कराई है। ऐसी ही कार्रवाई यहां भी की जाए।
बैठक में अभिभावकों ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार की वजह से लगातार शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। स्कूलों की इस मनमानी से सिर्फ पेरेंट्स ही नहीं बल्कि बच्चे भी टेंशन में हैं। स्कूल प्रबंधक मनमानी कर रहे हैं। संगठन अध्यक्ष अंकुर सक्सेना के प्रस्ताव पर स्कूलों के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। तय हुआ इसकी शुरुआत डीएम को ज्ञापन देकर होगी। फिर भी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में संजय अरोरा, अजय चौहान, राहुल यादव, संजीव मेहरोत्रा, अपुल श्रीवास्तव, सुरेश छाबड़िया, शशिकांत गौतम आदि मौजूद रहे।