फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वुडरों की प्रिंसिपल ने सिटी मजिस्ट्रेट को भेजा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तीन बेटियों में से एक की फीस माफ न करने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने वुडरो सीनियर सेकेंड्री स्कूल आवास विकास सिविल लाइन की प्रिंसिपल को नोटिस जारी किया था। इस संबंध में स्कूल की प्रधानाचार्य का जवाब आ गया है। अब इसके आधार पर प्रशासन आगे की कार्रवाई तय करेगा।
विज्ञापन

दर्जी चौक (बड़ा बाजार) निवासी पूजा शर्मा ने सिटी मजिस्ट्रेट को बताया था कि उनके पति का देहांत हो चुका है। उनकी तीन बेटियां वुडरो स्कूल में पढ़ती हैं। आर्थिक दिक्कत का हवाला देते हुए महिला ने तीन में से एक बेटी की फीस माफ कराने की गुहार लगाई थी। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने स्कूल की प्रिंसिपल को लेटर भेजा था। इसके बावजूद इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने स्कूल को नोटिस भेजते हुए तमाम बिंदुओं के साथ यह जानकारी भी मांगी थी कि उनके विद्यालय में शिक्षा के अधिकार के तहत कितने एडमीशन हुए हैं। प्रिंसिपल ने सिटी मजिस्ट्रेट को इसका जवाब भेज दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि स्कूल ने इस मामले में क्या पक्ष रखा है इसका अध्ययन करने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें