फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेष राशि में आए शुक्र बढ़ाएंगे संबंधों में मधुरता.. दिलाएंगे सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नवग्रहों में छठे ग्रह शुक्र 10 मई यानी शनिवार को मेष राशि में प्रवेश कर लिया है। शुक्र के इस गोचर से बुध और सूर्य का त्रिग्रही संयोग बना है जिसे ज्योतिषाचार्य जातकों के लिए बेहद शुभ मान रहे हैं। इस संयोग से संबंधों में मधुरता आने, आर्थिक लाभ और भौतिक सुख बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पं. नीरज शर्मा ने बताया कि शुक्र मीन में उच्च और भरणी, पूर्वा फाल्गुनी और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्रों का स्वामी होता है। बुध शुक्र के मित्र लेकिन सूर्य शत्रु माने जाते हैं। त्रिग्रही संयोग में दो मित्र और एक शत्रु होने से शुक्र का प्रभाव भारी रहने की संभावना है। 23 दिन के इस गोचर में शुक्र के प्रभाव से सभी राशियों पर शुक्र का सकारात्मक प्रभाव दिखाई देगा। शुक्र ग्रह कला, सौंदर्य और वैवाहिक सुख का कारक माना गया है। इसलिए इस दौरान जो लोग वैवाहिक बंधन में बंधेंगे, उनके दांपत्य जीवन पर शुक्र की विशेष कृपा रहेगी। उन्होंने बताया कि शुक्र ने शुक्रवार की शाम 18.57 बजे मेष राशि में गोचर किया और चार जून की सुबह 11.11 बजे तक इसी राशि में स्थित रहेंगे।
विज्ञापन


यह पड़ेगा राशियों पर प्रभाव
मेष - लग्न यानी पहले भाव में है, कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी।
वृषभ - बारहवें भाव में है, शारीरिक पीड़ा और व्यर्थ व्यय देगा।
मिथुन - ग्यारहवें भाव में है, सामाजिक सक्रियता से आय बढ़ेगी।
कर्क - दसवें भाव में है जो आकस्मिक लाभ, वाहन सुख देगा।
सिंह - नौवें भाव में है, कार्यक्षेत्र में बदलाव और यात्रा संभव है।
कन्या - आठवें भाव में है, व्यर्थ व्यय होगा सेहत भी बिगड़ेगी।
तुला - सातवें भाव में है, परिवार में मतभेद, व्यर्थ परेशानी की संभावना।
वृश्चिक - छठें भाव में हैं, पारिवारिक कलह से बचें और शांत रहें।
धनु - पांचवें भाव में हैं, संगिनी से विवाद मगर आय में वृद्धि।
मकर - चौथे भाव में हैं, विवाद बढ़ेंगे, कार्यक्षेत्र में तरक्की।
कुंभ - तीसरे भाव में हैं, प्रतिभा निखरेगी धार्मिक रुचि बढ़ेगी।
मीन - दूसरे भाव में हैं, पारिवारिक सुख, आय के स्रोत बढ़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें