फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुब्रतो फुटबाल प्रतियोगिता की मंडलीय टीम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में 25 मई से शुरू हो रही तीन दिवसीय प्रदेशीय सुब्रतो फुटबाल प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम के सभी खिलाड़ी श्री गुरु गोविंद सिंह इंटर कॉलेज, बरेली के ही हैं।
विज्ञापन

श्री गुरुगोविंद सिंह इंटर कॉलेज मॉडल टाउन, बरेली की प्रधानाचार्य अरविंदर कौर ने बताया कि उनके कॉलेज के तत्वावधान में बुधवार स्व. डोरीलाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर 17 बालक वर्ग की मंडलीय टीम के चयन के लिए बरेली के अलावा बदायूं, पीलीभीत व शाहजहांपुर के विद्यालयों की टीम को बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि इनमे से बरेली जिले से सिर्फ श्री गुरु गोविंद सिंह इंटर कॉलेज टॉउन हाल बरेली की टीम ही स्टेडियम पहुंच सकी। एकल टीम के स्टेडियम पहुंचने के कारण टीम के खिलाड़ी यश वर्धन मनी दीक्षित, पुनित सिंह, यश राज थापा, अनुदीप कुमार तिवारी, रोशन पटेल, राजीव राना, लकी पांडेय, मो. अदनान, अर्चित यादव, ऋषभ तिवारी, प्रवेश कुमार, अब्दुल फैश खां, सज्जन राठी, अनुराग गंगवार, अमन कुमार व जय प्रकाश का चयन बरेली मंडल की के लिए कर लिया गया। उन्होंने बताया कि जिला व मंडलीय प्रतियोगिता की मेजबानी भी उन्हीं के विद्यालय को मिली थी। मंडलीय टीम के चयनित खिलाड़ी 25 मई से 27 तक लखनऊ में होने वाली प्रदेश स्तरीय सुब्रतो फुटबाल प्रतियोगिता में बरेली मंडल की ओर से प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें