फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बमनपुरी में लोग बिजली-पानी को तरसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बमनपुरी में दो दिन से खराब पड़े एक ट्रांसफार्मर के कारण आसपास क्षेत्रों में ब्लैक आउट हो गया। बिजली गुल होने से पेयजल सप्लाई भी अस्त-व्यस्त हो गई, जिससे लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

तापमान बढ़ते ही बिजली मांग बढ़ने लगी है। इससे ट्रांसफार्मर ओवरलोड लगे हैं, लेकिन ज्यादातर उपकेंद्रों पर मनमानी का माहौल होने से फाल्ट समय रहते सही नहीं किए जा रहे। मंगलवार सुबह बमनपुरी में लगा 630 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर खराब हो गया। बताया जाता है कि ट्रांसफार्मर में फ्यूज तक नहीं बांधे गए थे। डायरेक्ट सप्लाई होने से ट्रांसफार्मर खराब हो गया। प्रभावित लोगों ने जेई चौपुला केंद्र को फोन कर सप्लाई ठप होने की जानकारी दी, लेकिन 24 घंटे बाद भी सप्लाई सामान्य नहीं होने पर गुस्साए लोगों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने एसई एनके मिश्रा से संपर्क किया और जेई चौपुला की शिकायत की। एसई ने संबंधित स्टाफ की फटकार लगाई और जल्द से जल्द सप्लाई शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें