फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीपापोती हुई तो बारिश में बह न जाए पूरी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लाल फाटक पुल की नवनिर्मित सर्विस लेन की सड़क के टूटने पर सेतु निगम लीपापोती करने की कोशिश कर रहा है, जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि रोड की क्वालिटी खराब है। जब रोड बनाई जा रही थी, तभी ही इसे लेकर आपत्ति जताई गई थी, लेकिन उस वक्त सेतु निगम के इंजीनियरों ने कोई ध्यान नहीं दिया था। अब रोड टूटने लगी है। अगर ऐसे ही हालात रहे तो बारिश में तो यह सड़क पूरी तरह बह जाएगी।
विज्ञापन

सेतु निगम ने करीब पचास लाख रुपये की लागत से इस सर्विस लेन का निर्माण माह भर पहले ही कराया था। इससे पहले रोड पर मिट्टी और रेता तो डाल दिया गया था, लेकिन कोलतार की लेयर कुछ समय पहले ही बिछाई गई थी। आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोगों का कहना है कि सेतु निगम ने नाले का निर्माण घटिया ढंग से कराया है। इसे लेकर भी विरोध किया गया था। अब सर्विस लेन बनाने में भी खानापूर्ति हो रही है, जिससे यह सर्विस लेन कई जगह पर धंसने और दरकने लगी है।
यहां बता दें कि सेतु निगम के स्टाफ को यह आदेश दिए गए थे कि रोड जिस जगह पर क्षतिग्रस्त है, वहां फिर से डामर डालकर उसे दुरुस्त कर दिया जाए, जबकि ऐसा हुआ नहीं। उधर, दुकानदारों का कहना है कि नाले का स्लोप सही नहीं है। बारिश से ये रोड काफी क्षतिग्रस्त हो जाएगी। उप परियोजना अधिकारी वीके सेन का कहना है कि भारी वाहन निकलने से रोड कुछ टूट गया है। उसकी मरम्मत करने के बाद कोई दिक्कत पैदा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें