फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यधारा से जोड़े जाएंगे आउट ऑफ स्कूल बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शिक्षा से वंचित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए एक बार फिर सर्वे शुरू किया गया है। इसको लेकर मंगलवार को सैदपुर हाकिंस में प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के तहत इस सर्वे में स्कूल छोड़ चुके, कम स्कूल आने वाले और आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों को चिह्नित किया जाएगा। बच्चों को चिह्नित कर शिक्षक उनका बौद्धिक स्तर परखा जाएगा और उसके अनुसार ही नए सत्र से प्रवेश दिया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार को सैदपुर हाकिंस प्राथमिक विद्यालय में मीटिंग आयोजित की गई। सर्व शिक्षा अभियान की जिला कोआर्डिनेटर मधुबाला सिंह ने कहा कि इस बार बच्चों की खोज गंभीरता से की जानी है, कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे। शिक्षक नेता हरीश बाबू शर्मा ने कहा कि पिछले साल के सर्वे पर सवालिया निशान लगा था। काफी बच्चे छूट गए थे, इस बार शासन की मंशा के अनुरूप काम होना चाहिए। इस दौरान तमाम विद्यालयों के प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें