फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिया के परिवार को लेकर एडीजी से मिलीं फरहत

विज्ञापन
रजिया के परिवार को लेकर एडीजी से मिलीं फरहत - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। ‘मेरा हक फाउंडेशन’ की अध्यक्ष फरहत नकवी सोमवार को रजिया के परिवार के साथ अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) प्रेमप्रकाश से मिलीं। फरहत ने एडीजी को जेल में बंद रजिया के पति द्वारा अपनी हत्या की सुपारी दिए जाने की लिखित शिकायत की। रजिया की बहन और उसका बेटा भी एडीजी से मिलेे। एडीजी ने इन सबको मदद का भरोसा देते हुए जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत नकवी का कहना था कि वह ‘मेरा हक फाउंडेशन’ के जरिए मुस्लिम समाज में प्रचलित कुप्रथा तीन तलाक और हलाला पीड़िताओं के हक और सम्मान की लड़ाई लड़ रही हैं। जून 2018 में रजिया नाम की एक महिला के परिवार के लोग उनके पास आए थे। इन लोगों ने बताया कि रजिया के पति नईम खां ने उसे तीन तलाक दे दिया। फिर कटघर नई बस्ती थाना किला के अपने घर में एक माह तक बंदी बनाकर भूखा-प्यासा रखा। रजिया मरणासन्न हो चुकी है। उन्होंने रजिया को नईम की कैद से आजाद कराकर उसका इलाज कराया। मगर, नौ जुलाई 2018 को इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। रजिया के पति को पुलिस ने प्रताड़ना और हत्या के आरोप में जेल भेज दिया। फरहत नकवी के अनुसार जेल में ही उनके मोहल्ले का फैजान रजिया के पति नईम के संपर्क में आ गया तो उसने फैजान को चार लाख में उनकी (फरहत नकवी की) हत्या की सुपारी देने लगा। नईम ने फैजान से कहा कि फरहत नकवी का काम तमाम कर दो तो चार लाख रुपये दूंगा। अगर नहीं करोगे तो वह किसी दूसरे से यह काम करा लेगा। नईम रजिया की बहन तारा बी को भी जान से मारने की धमकी दे चुका है। तब से वे सब दहशत में हैं। फरहत नकवी ने एडीजी को वह वीडियो भी दिखाया, जिसमें फैजान ने नईम के हवाले से उसे हत्या की सुपारी देने की बात बताई थी। फरहत नकवी के साथ रजिया की बहन तारा बी और उसकी भाभियां भी थीं। फरहत ने बताया कि एडीजी ने उनकी बात को गौर से सुना और वीडियो क्लिप देखकर सबको सुरक्षा और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

मैं रजिया की बहन और उसके परिवार को लेकर एडीजी से मिली थी। उनको जेल से हत्या की सुपारी देने की पूरी बात बताई। वह वीडियो क्लिप भी दिखाई। एडीजी ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। फरहत नकवी, अध्यक्ष मेरा हक फाउंडेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें