बरेली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का 27 जनवरी को शहर में बड़ा आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए बरेली कॉलेज मैदान पर स्वयं सेवकों का एकत्रीकरण कराया गया। जहां उन्होंने पारंपरिक गणवेश में व्यायाम और योग अभ्यास किया।
प्रांत प्रचारक मुनीश ने कहा कि आयोजन से पहले स्वयं सेवक सारी खामियां ठीक कर लें। योग के किसी आसन में शरीर ढीला नहीं होना चाहिए। रिहर्सल में शारीरिक व्यायाम के अलावा स्वयं सेवकों को चार तरह के योग आसन कराए गए। गणगीत भी कराया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र प्रचारक आलोक भी आ रहे हैं। इसलिए समारोह में केवल उसी स्वयं सेवक को प्रवेश मिलेगा, जो संघ के पारंपरिक गणवेश में आएगा। इस दौरान महानगर संघ चालक अतुल खंडेलवाल, पवन अरोड़ा समेत तमाम स्वयं सेवक शामिल हुए।