फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे के ब्लॉक से त्रिवेणी, जनसाधारण समेत कई ट्रेनों की थमी रफ्तार

Sun, 02 Dec 2018 01:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुरादाबाद मंडल में अपलाइन पर शनिवार को पांच घंटे का ब्लॉक रहने से दर्जन भर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। सियालदह एक्सप्रेस, जनसाधारण और त्रिवेणी एक्सप्रेस घंटों देरी से चलीं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ब्लॉक लेना अभी जारी रहेगा। यात्रियों को ट्रेनों की लेटलतीफी से फिलहाल मुक्ति मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात हरदोई के संडीला और रामपुर के धमौरा स्टेशन के पास पटरी चटखने के मामले सामने आए थे। रेलवे स्टाफ के मुताबिक टूटी पटरियों से ही ट्रेनें गुजरती रहीं लेकिन गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। शनिवार को दिन में 11:15 से शाम 4:40 बजे तक ब्लॉक लेकर इंजीनियरिंग विभाग ने पटरियों की मरम्मत कराई। इस दौरान अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन ठप रहा।

रेलवे कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक 14649 शहीद एक्सप्रेस, 13429 मालदा टाउन, 15211 जननायक एक्सप्रेस, 13219 सियालदह एक्सप्रेस, 14603 जनसाधारण एक्सप्रेस, 13151 जम्मूतवी, 12369 कुंभ एक्सप्रेस, 14369 त्रिवेणी एक्सप्रेस को रोक दिया गया। अप लाइन पर ब्लॉक के चलते 4235/14236 बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस को हरदोई से आगे के लिए निरस्त कर वापस कर दिया गया। 55045/55046 गोरखपुर पैसेंजर को रोजा में निरस्त कर लौटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें