बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में टेबल टेनिस महिला नॉर्थ जोन प्रतियोगिता शुक्रवार से होगी। इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा समेत नॉर्थ जोन के 42 विश्वविद्यालयों ने एंट्री कराई है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय का पहला मुकाबला झांसी विश्वविद्यालय से होगा।
प्रदेश स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता आज से
बरेली। बरेली लॉन टेनिस एसोसिएशन की तरफ से राज्य स्तरीय जूनियर लॉन टेनिस प्रतियोगिता गुरुवार से शुरू हो रही है। मुकाबले एलन क्लब टेनिस कॉम्पलेक्स में होंगे। इसमें 12, 14, 16 आयु वर्ग के बालक/ बालिका वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। कोच अंशु पाल ने बताया कि प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी।