फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से तीन दिन लगातार बारिश की भविष्यवाणी

Tue, 10 Jul 2018 12:55 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम की लुकाछिपी लगातार जारी है। सोमवार को आसमान में बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। दोपहर में उमस भरी गर्मी ने लोगों का पसीना नहीं सूखने दिया। आज से मौसम विभाग ने लगातार तीन दिन बारिश होने की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दोनो ही वक्त के तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक थे। शाम को तेज हवा चलने से उमस और गर्मी से कुछ राहत मिली। लोग पूरे दिन बारिश होने का इंतजार करते रहे। मौसम विभाग ने 10 से 12 जुलाई तक तेज हवा के साथ बारिश होने की भविष्यवाणी की है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि बीते सप्ताह की गर्मी से बादलों में बारिश का सिस्टम बन चुका है। मंगलवार से लगातार तीन दिन तक बारिश होगी। इसके बाद बादल खुल जाएंगे। फिर 13 से 15 जुलाई तक धूल भरी हवा चलेगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें