आईएमए ब्लड बैंक में बी पॉजिटिव खून की किल्लत
थैलेसीमिया के परेशान मरीजों को जिला अस्पताल ने मुहैया कराया ब्लड
बरेली। आईएमए ब्लड बैंक में काफी दिनों से बी पॉजिटिव ब्लड की किल्लत है। इससे थैलेसीमिया रोगियों की जान पर बन आई है। जिला अस्पताल ब्लड बैंक पहुंचने पर चार मरीजों को अस्पताल में ब्लड चढ़ाया गया। दरअसल, आईएमए ब्लड बैंक थैलेसीमिया मरीजों का नि:शुल्क और बिना डोनर के ब्लड उपलब्ध कराया जाता है। आईएमए ब्लड बैंक से खून न मिलने पर सोमवार को नवाबगंज के कैलाश (13) पुत्र कुंवरसेन, फैज (8) पुत्र जाकिर हुसैन बसई, शोएब (7) पुत्र फहीम और फैयाज (8) पुत्र जफर जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता से ब्लड की डिमांड की। कहा, अगर खून नहीं चढ़ाया गया तो उनकी हालत बिगड़ जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमएस ने ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. यूवी सिंह को तुरंत चार यूनिट ब्लड देने के आदेश दिए। इसके बाद इमरजेंसी वार्ड में चारों को को ब्लड चढ़ाया गया।
वर्जन:
बी पॉजिटिव कॉमन ग्रुप है, इसकी किल्लत रहती ही है। थैलेसीमिया रोगियों के तीमारदारों को खून लेने आने पर एक डोनर साथ लाना ही चाहिए। - डॉ. अंजू उप्पल, प्रभारी आईएमए ब्लड बैंक