फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कालोनियां काट रहे धनराज बिल्डर समेत कई कालोनाइजर्स के निर्माण सील

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो--
विज्ञापन

धनराज समेत कई कॉलोनाइजर्स के निर्माण सील
बीडीए की टीम ने बड़ा बाईपास रोड पर मारा छापा
बरेली। बीडीए की टीम ने वैभवनगर, बड़ा बाईपास, नरियावल और तुलाशेरपुर में विकसित की जा रहीं अवैध कॉलोनियों पर छापा मारा। टीम ने धनराज बिल्डर समेत कई कॉलोनाइजर्स के निर्माण सील कर दिए। बड़ा बाईपास रोड पर ग्रीन बेल्ट की जमीन पर सपा नेता समेत कई अनधिकृत कॉलोनाइजर्स अवैध कॉलोनियां विकसित कर बेच रहे हैं। प्राधिकरण से इनके नक्शे भी पास नहीं हैं।
विज्ञापन

बीडीए ने वैभवनगर में विद्या भवंस इंटर कॉलेज के सामने ललई यादव का 200 वर्ग गज में प्राधिकरण की अनुमति के बिना कराया जा रहा निर्माण सील कर दिया। बड़ा बाईपास रोड पर बालीपुर में धनराज बिल्डर के राकेश शर्मा आठ बीघे जमीन पर प्लाटिंग कर रहे थे। इसके लिए प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत नहीं कराया गया। बीडीए ने प्लाटिंग के निर्माण सील कर दिए। बालीपुर में ही बड़ा बाईपास रोड पर अनधिकृत कॉलोनाइजर अमित सिंह की 16 बीघा में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी भी सील कर दी गई। नरियावल में मंदिर रोड के निकट निराले और छोटे की 200 वर्ग गज में बन रहीं 10 दुकानें, सौफुटा रोड पर तुलाशेरपुर में चंद्रप्रकाश पटेल उर्फ चंदू के 200 वर्ग गज में चार भवनों के निर्माण भी सील कर दिए गए। विज्ञान प्रयोगशाला के बायीं ओर बड़ा बाईपास रोड पर ही लगभग 500 वर्ग गज में बन रही बाउंड्रीवाल और 60 वर्ग गज में पिलर अकबर अली बनवा रहे थे। प्राधिकरण से इस निर्माण का ले-आउट स्वीकृत नहीं कराया गया। बीडीए ने सभी अवैध निर्माण सील कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें