फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल के रोमांच ने संडे किया सुहाना

विज्ञापन
फुटबॉल के रोमांच ने संडे किया सुहाना - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल लीग में रविवार को चार मैच खेले गए। सुबह आठ बजे जेसी स्पोर्टिंग और महानगर सॉकर का मैच हुआ। इसके बाद स्पोर्टिंग एफसी और ब्रदर्स क्लब ने मैच खेला। शाम को सेक्रेड हार्ट और पीएसी ब्वॉयज भिड़े। इसके तुरंत बाद मैथोडिस्ट और स्पोर्ट्स स्टेडियम ब्वॉयज का मुकाबला हुआ। पहला मैच ड्रा रहा, बाकी के नतीजे आए।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में जेसी स्पोर्टिंग व महानगर सॉकर के बीच हुए पहले मैच में दोनों टीमों ने लीग मैच क्वालीफाई करने के लिए तीन अंक बटोरने को जान लड़ा दी, लेकिन मैच 2-2 से ड्रॉ रहा। दूसरे मैच में स्पोर्टिंग एफसी ने ब्रदर्स को 4-1 से बुरी तरह हराया। इसमें हाफ टाइम के बाद गोल कीपर की कमी से संकेत ने 38वें और 57वें मिनट में दो गोल दागे। अंतिम समय में सुकोहम सिंह ने चौथा गोल जड़ा। तीसरे मैच में पीएसी ब्वॉयज को सेक्रेड हार्ट ने 3-1 से हराया। रेहान, रंजीत का प्रदर्शन अच्छा रहा। चौथे मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने मैथोडिस्ट को छका दिया। पहला हाफ गोल रहित रहा। दूसरे हाफ के 38वें मिनट में पार्थ ने गोल कर मैथोडिस्ट को 1-0 से बढ़त दिलाई। 48वें मिनट में श्याम ने गोल कर 2-0 से बढ़त बनाई। इस मौके पर डॉ. पी मंडल, सचिव मून रॉबिंसन, डीएसओ
विज्ञापन

शमीम अहमद व अन्य का सहयोग रहा।

आज के मैच
मैथोडिस्ट व ब्रदर्स: 8 बजे
सेक्रेड हार्ट व स्पोर्टिंग: 3 बजे
जेसी स्पोर्टिँग व डीपीएस: 4 बजे
महानगर सॉकर व यूथ एफसी: 5 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें