फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारी पहुंचे मरीजों का हाल जानने

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

बड़ा बाईपास के पास हुई ट्रक-बस दुर्घटना में घायलों को देखने के लिए तीसरे रोज भी रोडवेज के अधिकारी अस्पतालों में पहुंचे। यहां बता दें कि रोडवेज ने तीनों अस्पतालों में पहले से ही 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगा रखी है।
दुर्घटना में घायल हुए लोग जिला अस्पताल, सिद्धि विनायक अस्पताल और एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। इन तीनों ही अस्पतालों में घायलों का हाल जानने के लिए बुधवार को भी अधिकारियों की टीम दिन में तीन बार पहुंची। इसमें आरएम प्रभाकर मिश्रा, एआरएम जेडए नोमानी, एसएसआई कपिल वार्ष्णेय, एसआई सुनील कंचन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा तीनों ही अस्पतालों में डे नाइट ड्यूटी पर रोडवेज के नौ कर्मचारियों को लगाया गया है। इसमें जिला अस्पताल, सिद्धि विनायक और एसआरएमएस में तीन-तीन कर्मचारी हैं, जो 24 घंटे के लिए 8-8 घंटे की ड्यूटी पर बारी-बारी से मौजूद रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें