फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: परसाखेड़ा आवासीय योजना में किसानों को मिले 611 भूखंड, नक्शा दुरुस्त न होने से अटका था आवंटन

Thu, 15 Oct 2026 11:49 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

 आवास एवं विकास परिषद की परसाखेड़ा आवासीय योजना में किसानों को भूखंड आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ी। बुधवार को लॉटरी के जरिये 180 किसानों को सेक्टर-6 में 611 भूखंड दिए गए। इससे पहले 23 सितंबर को 174 किसानों को 473 भूखंड आवंटित किए गए थे। 
विज्ञापन
180 किसानों को लॉटरी से आवंटित हुए 611 भूखंड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज में आवास एवं विकास परिषद की परसाखेड़ा आवासीय योजना में लैंड पूलिंग स्कीम के तहत जमीन देने वाले किसानों को भूखंड आवंटित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। बुधवार को लॉटरी के जरिये 180 किसानों को सेक्टर-6 में 611 भूखंड आवंटित किए गए। इससे पहले 23 सितंबर को सेक्टर-4, 5 व 7 में 174 किसानों को 473 भूखंड आवंटित किए गए थे। सेक्टर-6 का नक्शा दुरुस्त नहीं होने के कारण यहां प्रक्रिया अटकी हुई थी।

विज्ञापन


सात गांवों की 522 हेक्टेयर जमीन पर यह आवासीय योजना विकसित की जानी है। इसमें ट्यूलिया, धंतिया, हमीरपुर, वोहित, मिलक इमामगंज, बल्लिया व फरीदापुर रामचरण गांव शामिल हैं। इसमें लैंड पूलिंग स्कीम में जमीन देने के लिए सहमति जताने वाले किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भूखंड आवंटित किए जा रहे हैं। 

अधिशासी अभियंता राजेंद्रनाथ राम ने बताया कि लैंड पूलिंग स्कीम के तहत जमीन देने वाले 180 किसानों को बुधवार को लॉटरी के माध्यम से सेक्टर-6 में 611 भूखंड आवंटित किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें