फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: माल वापसी के बाद दिखाया बकाया, अब कंपनी व दो कर्मियों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई, पीड़ित ने लगाए अन्य कई आरोप
विज्ञापन

हाफिजगंज। कोर्ट के आदेश पर रुद्रपुर की बायोलॉजिकल लिमिटेड कंपनी के दो कर्मचारियों सचिन त्रिपाठी, अमित कुमार और कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने कर्मचारियों पर माल वापस लेने के बावजूद बकाया दिखाने, समझौते के नाम पर पांच लाख रुपये मांगने और न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी का आरोप लगाया है।
थाना हाफिजगंज के गांव पृथ्वीपुर नवदिया निवासी वीरेंद्र कुमार ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि वह गांव में आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र के नाम से फर्म चलाते हैं। यहां फसलों की दवाइयों की बिक्री करते हैं। वर्ष 2021-22 में कंपनी के कर्मचारियों के कहने पर उन्होंने कंपनी के उत्पाद मंगाने शुरू किए थे। आरोप है कि इस दौरान कुछ उत्पाद उनकी मांग के बिना भी भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र कुमार का दावा है कि माल वापसी और गलत बिलिंग को समायोजित करने के बाद भी कंपनी उनसे बकाया राशि की मांग कर रही थी। सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि अब न्यायालय के आदेश पर हाफिजगंज थाने में कंपनी के कर्मचारी सचिन त्रिपाठी, सेल्स एग्जीक्यूटिव अमित कुमार और आईपीएल बायोलॉजिकल लिमिटेड कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें