फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी समेत 580 लोग कोरोना संक्रमित, दो मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज एसआई समेत पुलिस के कई कर्मचारी संक्रमण की चपेट में

बरेली। करीब डेढ़ माह बाद मंगलवार को पहली बार रात दस बजे तक सिर्फ 294 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि अन्य दिनों की अपेक्षा करीब दो हजार जांच रिपोर्ट भी मिली है। जिससे अफसरों ने राहत की सांस ली है। वहीं, कोविड अस्पताल में भर्ती दो संक्रमितों की मौत हुई है। अंत्येष्टि के लिए शव परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग आईडीएसपी के डीडीएम संजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को संक्रमण की रफ्तार खासा कम रही। देर रात दस बजे तक 294 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि सोमवार की रात दस बजे तक 711 पॉजिटिव केस थे। सुबह छह बजे अपडेटेड पॉजिटिव केस एक हजार से ज्यादा थे। जिसके बाद अपडेटेड सूची मंगलवार को 580 रही। बताया कि नए मिले संक्रमितों में आईजी रमित शर्मा, नवाबगंज के एसआई, पुलिस लाइन के दो पुलिसकर्मी संक्रमित मिले हैं। कोविड अस्पताल में भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी होम आइसोलेशन पर हैं। इसके अतिरिक्त रिपोर्ट में राजेंद्र नगर, प्रेमनगर, इंदिरा नगर, डीडी पुरम, जनकपुरी, आंवला, नवाबगंज, इफको, ऑफिसर्स कॉलोनी, ग्रीन पार्क आदि इलाकों के लोग शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें