इसके बाद वर्ष 2024 में बिजली चोरी के मामलों में बड़े स्तर पर गिरावट आई या फिर उनकी अनदेखी की गई। कुल मिलाकर वर्ष 2024 में 104 लोगों को बिजली चोरी करते अधिकारियों ने पकड़ा था। फिर इधर वर्ष 2025 के 10 महीने बीतने वाले हैं और अभी तक बिजली चोरी के 63 मामले ही सामने आए हैं। इन सभी से निर्धारित राजस्व की वसूली की कार्रवाई शुरू हुई है।
इनसे होनी है सर्वाधिक वसूली
बिजली चोरी में संबंधित लोगों के विरुद्ध वर्ष 2023 में निर्धारित राजस्व वसूली में सबसे अधिक 14,64,720 रुपये की वसूली दुर्गानगर काशीनाथ बरातघर के समीप के निवासी अरविंद कुमार सिंह से और 14,46,302 रुपये की वसूली हजियापुर बारादरी के तनवीर उर्फ भोला से होनी है। इसी तरह रोहली टोला बारादरी के अली बहादुर से 12,59,201 रुपये की, कट कुईया गुलाब जिम के पास के शारिक से 11,89,178 रुपये बिजली चोरी के वसूले जाने हैं।
स्वालनगर नवदिया के रहने वाले इरशाद उर्फ निक्की से 10,51,0576 रुपये वसूलने के लिए राजस्व निर्धारित हुआ है। ऐसे ही सालबस्ती पीपलवाला मंदिर बिहारीपुर के विजय सिंह से 8.23 लाख और सुर्खा बानखाना के सुशील शर्मा उर्फ गब्बर से 5.80 लाख रुपये की वसूली होनी है। यह सभी वर्ष 2023 में कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़े गए थे।
वर्ष - चोरी के मामले - निर्धारित वसूली
2023 --- 407 --- 8,90,88,706 रुपये
2024 -- 104 --- 2,54,16,098 रुपये
2025 -- 63 --- 1,12,42,800 रुपये
कुल धनराशि -- 12,57,47,604 रुपये