फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड से लौटेंगे 568 मजदूर बहेड़ी में होगी स्वास्थ्य की जांच

विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo pic
विज्ञापन

स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बगैर क्वारंटीन किए बसों से सीधे भेजे जाएंगे घर
विज्ञापन

उत्तराखंड में हो चुके हैं क्वारंटीन, सुबह तक सबके पहुंचने की संभावना

बरेली। दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को वापस लाने की योगी सरकार की घोषणा के बाद उत्तराखंड सरकार की ओर से यूपी के 568 मजदूरों की सूची भेजी गई है, जो वहां हल्द्वानी और ऊधमसिंह नगर समेत कई जिलों में काम कर रहे थे। बरेली के प्रशासन ने बहेड़ी सीमा पर कैंप बनाया है, जहां उत्तराखंड से आने वाले मजदूरों की जांच के बाद उन्हें रोडवेज बसों से घर भेजा जाएगा।
उत्तराखंड से बहेड़ी के रास्ते यूपी आने वाले ज्यादातर प्रवासी मजदूर बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, बिजनौर और संभल के हैं। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि सभी मजदूरों को उत्तराखंड में ही नियत अवधि तक पहले ही क्वारंटाइन किया जा चुका है और वे अपने हेल्थ चेकअप का सर्टिफिकेट साथ लेकर आ रहे हैं, लिहाजा इन्हें बरेली में रोके बगैर सीधे घर भेज दिया जाएगा। शुक्रवार देर शाम से शनिवार सुबह होने तक मजदूरों के बहेड़ी में बने कैंप में पहुंच जाने की संभावना है। बहेड़ी तहसील प्रशासन की ओर से कैंप में ही इनकी जांच कराने के बाद बसों में बैठाकर घर भेजने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड से आने वाले मजदूरों की सूची मिल गई है। इन सभी को बहेड़ी में कुछ देर रोककर उनका स्वास्थ्य परीक्षण होगा। इसके बाद इन्हें इनके घरों को भेज दिया जाएगा। -संजय कुमार, एसडीएम बहेड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें