फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाबा साहब रोजगार योजना में 55 युवाओं को मिलेगा 30.70 लाख का सहारा

Wed, 12 Aug 2026 02:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रशासन ने पहल की है। बाबा साहेब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के तहत जिले में 55 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। इन्हें एक लाख से दो लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दिलाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल 30.70 लाख रुपये का वित्तीय लक्ष्य निर्धारित है। इसमें 16 अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग और 39 सामान्य वर्ग के लाभार्थी शामिल होंगे। अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के प्रत्येक लाभार्थी को 70 हजार रुपये की वित्तीय मदद मिलेगी। सामान्य वर्ग में ब्लॉकवार दो से चार लाभार्थियों का चयन होगा। नवाबगंज और बहेड़ी ब्लॉक में सबसे अधिक लाभार्थी चुने जाएंगे। नवाबगंज में पांच (एक अनुसूचित, चार सामान्य) और बहेड़ी में छह (दो अनुसूचित, चार सामान्य) लाभार्थियों का लक्ष्य है। सामान्य वर्ग में नवाबगंज और बहेड़ी के लिए दो-दो लाख रुपये का वित्तीय लक्ष्य है।
मझगवां, भदपुरा, शेरगढ़, आंवला-जाफराबाद और भुता में सामान्य वर्ग के तीन-तीन लाभार्थियों का लक्ष्य है। दमखोदा, भोजीपुरा, रामनगर, फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज, बिथरी चैनपुर, फरीदपुर और क्यारा में दो-दो लाभार्थियों का चयन होगा। जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने पात्र लाभार्थियों का चयन कर सूची जिला स्तरीय समिति को प्रस्तुत करने को कहा है। चयन प्रक्रिया समय सीमा में पूरी करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें