फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नवाबगंज भाजपा विधायक के अस्पताल में एक्सरे मशीन गिरने से मरीज की मौत

Wed, 12 Aug 2026 02:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (बरेली)। भाजपा विधायक डॉ. एमपी आर्य के आर्य अस्पताल में मंगलवार को एक्सरे कराने के दौरान बुजुर्ग मिश्रीलाल पर एक्सरे मशीन ही गिर गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार ने पहले अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया, बाद में समझौते के बाद बिना कार्रवाई शव साथ ले गए।
विज्ञापन

मिश्रीलाल (80) शाहपुर गांव के निवासी थे। परिजनों के मुताबिक, पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को एक्सरा कराने के दौरान मशीन ऊपर गिरने से मिश्रीलाल की जान चली गई।
इसके बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर सीओ नीलेश मिश्रा और इंस्पेक्टर अरुण श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ पहुंचे और परिवार को समझाने की कोशिश की।
विज्ञापन


परिवार ने पहले तो तत्काल कार्रवाई और न्याय की मांग की। सूत्रों के मुताबिक बाद में आर्थिक समझौता हो गया। इसके बाद परिजन शव को पोस्टमॉर्टम कराए बिना ही साथ ले गए। -
स्टाफ की गलती नहीं: आर्य
मरीज बुजुर्ग थे। एक्सरे कराने के दौरान उनकी मौत महज इत्तेफाक था। किसी तरह का आरोप नहीं है। परिवार ने खुद ही कार्रवाई से इन्कार कर दिया और शव ले गए। अस्पताल प्रबंधन या किसी स्टाफ की कोई गलती नहीं है। - डॉ. एमपी आर्य, विधायक नवाबगंज
वर्जन :
मिश्रीलाल के परिवार ने शुरू में कुछ बताया हो लेकिन बाद में पुलिस को लिखकर दिया कि एक्सरे कराने के दौरान उनकी मौत हो गई। वह लोग कोई कार्रवाई नहीं चाहते और शव का अंतिम संस्कार करना चाहते हैं। इसके बाद परिवार को शव सौंप दिया गया। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी उत्तरी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें