बरेली। 23 मई को परसाखेड़ा में मतगणना का काम 171 टीमें करेंगी। प्रत्येक टीम में चार कर्मचारी शामिल रहेंगी। वोटिंग किस तरह से होगी, इसकी ट्रेनिंग 18 मई को संजय कम्यूनिटी हाल में दी जाएगी। इसके बाद 22 मई को सभी मतगणना कर्मियों को यह पता चल जाएगा कि उन्हें किस विधानसभा क्षेत्र के लिए मतों की गिनती करनी है। इस संबंध में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की है।
कलक्ट्रेट सभागार में मतगणना संबंधी तैयारियों को मीटिंग में डीएम ने बताया कि कांउटिंग के लिए बनने वाली चार सदस्यीय टीमों में एक माइक्रो आब्जर्वर और एक मतगणना पर्यवेक्षक भी रहेगा। कुछ टीमों को रिजर्व में भी रखा जाएगा। मतगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को लेकर अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें किस विधानसभा के लिए मतों की गिनती करनी है। 22 कई को यह तय होने के साथ उन्हें ड्यूटी के लेटर भी दे दिए जाएंगे। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतगणना के लिए समय काफी कम बाकी रहा है। इसलिए जो भी तैयारियां रह गई हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए।