बरेली। यूटा (यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन) के ब्लॉक भदपुरा और बिथरी पदाधिकारियों के बीच स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुुरुवार को हुए मैत्री क्रिकेट मैच में ब्लॉक भदपुरा की टीम विजयी रही।
टॉस जीतकर भदपुरा के कप्तान और यूटा के जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बल्लेबाजी का निर्णय किया। निर्धारित 20 ओवर में टीम ने 147 रन बनाए। जिसमें सुनील ने नाबाद 36, अमित ने 28 और धीरेंद्र ने 23 रनों का योगदान दिया। कप्तान राजेश ने 14 रनों की पारी खेली। जवाब में बिथरी की टीम 128 रन पर सिमट गई। भरत ने 51 और मधुकर ने 10 रन बनाए। उप कप्तान बिथरी ब्लॉक अध्यक्ष केसी पटेल रन बनाकर आउट हो गए। अंपायरिंग जिला व्यायाम शिक्षक मुकेश कुमार और हेमराज ने की। स्कोरर गौरव गुप्ता और कमेंटेटर राजीव लोचन, संजीव रहे। ब्यूरो