फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यास से दम तोड़ने लगे परिंदे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बढ़ती गर्मी में पक्षी प्यास से दम तोड़ने लगे हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक ये पक्षी पर्याप्त पानी न मिलने से डिहाइड्रेशन के शिकार हो रहे हैं, यही उनकी मौत की वजह बन रहा है।
विज्ञापन

पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। शहरी इलाकों में हरियाली की भी भारी कमी है। झुलसा देने वाली गर्मी कई दिनों से आदमी ही नहीं पशु-पक्षियों पर भी भारी पड़ रही है। पोखरों-तालाबों के सूख जाने से उनकी प्यास नहीं बुझ पा रही है। कबूतरों और गौरैया जैसे नाजुक पक्षियों को वैसे ही पानी की ज्यादा जरूरत होती है। यही वजह है कि ये परिंदे तेज धूप, गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच पानी को भी तरस रहे हैं। शहर के कई इलाकों में पक्षियों के मृत मिलने से साफ हो गया है कि उनकी प्यास उनकी मौत की वजह बन रही है।
सीआरआई के डायरेक्टर डॉ. एबी मंडल बताते हैं कि पक्षियों को तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़े नहीं भाते। ऐसे में यदि उन्हें भरपूर पानी न मिले तो यह उनकी मौत का कारण बन जाता है। मर्सी फॉर ऑल संस्था की अध्यक्ष शालिनी अरोरा का कहना है कि पहले जगह-जगह पानी के स्रोत होते थे। नालियां भी खुली होती थीं। लोग घरों के आगे व छत पर बर्तनों में पानी रखते थे। अब यह सब कम हो गया है। यह भी पक्षियों को पानी न मिल पाने की वजह बन रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था जागरूकता अभियान चला रही है। लोगों को और मोटिवेट कर बर्तनों में पानी रखवाना शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें