फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-16 व 14 में सुंदरम बने चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली लॉन टेनिस एसोसिएशन की तरफ से एलन यूनियन क्लब में खेली जा रही जूनियर लॉन टेनिस स्टेट चैंपियनशिप में अंडर-16 व 14 में सुंदरम चैंपियन बने। अंडर-16 में सुंदरम ने और अनिरुद्ध के बीच कांटे को मुकाबला हुआ जिसमें सुंदरम ने 6-3 व 6-4 से जीत दर्ज की। वहीं अंडर-14 में 10-0 से हराया। मुख्य अतिथि अपर आयुक्त अरुण कुमार ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन

अंडर-6 में अतिक्ष ने भाविक को 15-8 से हराया। वहीं अंडर-8 में मुरादाबाद के ओजस ने जीनिशा को 15-9 से हराकर ट्रॉफी जीती। अंडर-10 में मुरादाबाद के प्रेक्शा ने बरेली के आरुष खंडेलवाल को 15-9 से पराजित किया। अंडर-12 में लखनऊ के अरुणित ने बरेली के आरूष खंडेलवाल को 5-3 से हराया। अंडर-16 में मुरादाबाद के ओजस ने बरेली के अनिरुद्ध को 6-3 से हराया। अंडर-16 बालिका में शाहजहांपुर की महिका ने प्रयागराज की कृतिका को 5-3 से हराया। बालक डबल्स के अंडर-12 में बरेली के आरूष और मुरादाबाद के अरुणित की जोड़ी ने बरेली के अर्थ और अर्श को 5-0 से हराया। बालिका वर्ग के डबल्स में लखनऊ की धृति और प्रयागराज अलिशा की जोड़ी ने शाहजहांपुर की महिका व बरेली की सीरत की जोड़ी को 5-3 से हराया। समापन समारोह के मौके पर विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की गई। इस दौरान वरिष्ठ सदस्य विजय कुमार, सुभाष अग्रवाल, राज गोयल, सुरेंद्र अग्रवाल, राजेश यादव, एसडी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें