फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों के संग अंदर नहीं जा सकेगी भीड़, बैरियर बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे लोकसभा चुनाव के नामांकन को लेकर पुलिस प्रशासन ने खासी तैयारियां की हैं। कलक्ट्रेट के आसपास के इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। प्रमुख रास्तों पर बैरियर लगाए गए हैं। इनसे आम जनता को तो जाने दिया जाएगा पर प्रत्याशियों के साथ आने वाली भीड़ को रोका जाएगा।
विज्ञापन

चुनावी गतिविधियों के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए एसपी ट्रैफिक एससी गंगवार के साथ ही सुरक्षा बंदोबस्त का दारोमदार एसपी सिटी अभिनंदन सिंह पर है। सुरक्षा के लिहाज से सीओ ट्रैफिक के साथ यहां सदर कोतवाल पंकज वर्मा व चार अन्य इंस्पेक्टर तैनात रहेंगे। शहर के साथ ही आसपास के थानों से दरोगा, कांस्टेबल समेत महिला कांस्टेबल की भारी संख्या में यहां तैनाती होगी। बेरीकेडिंग पर होमगार्ड भी मदद में रहेंगे। दमकल व एंबुलेंस की व्यवस्था भी कलक्ट्रेट के पास रहेगी ताकि किसी आपात स्थिति में परेशानी न हो। खुफिया अमले के लोग परिसर के अंदर व बाहर तैनात रहकर निगरानी करेंगे और किसी भी अवांछनीय गतिविधि की सूचना तत्काल अफसरों को देंगे। सर्किट हाउस चौराहे से कलक्ट्रेट जाने वाले रोड, सीजेएम कोर्ट गेट, आबकारी दफ्तर के सामने व सेठ दामोदर स्वरूप पार्क से कलक्ट्रेट जाने वाले रोड पर बैरियर बनाए गए हैं। यहां पुलिस की तैनाती रहेगी। सामान्य जनता और राहगीरों को आवागमन में नहीं रोका जाएगा पर प्रत्याशियों के साथ जरूरत से ज्यादा संख्या में आने वाली भीड़ को यहां रोका जाएगा। चयनित लोग ही प्रत्याशियों के साथ कलक्ट्रेट परिसर में जा सकेंगे।

कलक्ट्रेट के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। प्रत्याशियों के साथ अपेक्षा से ज्यादा आने वाले लोगों को बैरियरों पर रोका जाएगा। जनता को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। - अभिनंदन सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें