फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा कानपुर सेक्शन पर जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। साल के अंत तक मथुरा कानपुर रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलना शुरू होंगी। मथुरा कासगंज रूट पर विद्युतीकरण अंतिम चरण में है। दूसरी ओर कल्याणपुर (कानपुर) से मथुरा तक भी विद्युतीकरण का पूरा होने के करीब है। अधिकारियों की मानें साल के अंत तक इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़नी शुरू हो जाएगी। इज्जतनगर मंडल के मथुरा से कासगंज 105 किलोमीटर सेक्शन पर विद्युतीकरण का पूरा होने के करीब है। 29 मार्च तक काम पूरा होने के बाद ट्रायल होना था लेकिन काम देरी से पूरा होने से अब अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ट्रायल होगा। इस सेक्शन पर 25 हजार वोल्ट का करंट भी दौड़ाया जा चुका है। दूसरी ओर कानपुर के पास कल्याणपुर स्टेशन से कासगंज तक विद्युतीकरण भी जल्द पूरा होने की संभावना है, यहां पर छह महीने से काम चल रहा है। गौरतलब है कि कानपुर-कासगंज-मथुरा सेक्शन पर 401 करोड़ रुपये की लागत से विद्युतीकरण होना है। विद्युतीकरण होने के बाद 110 किलोमीटर की स्पीड से ट्रेनें दौड़ना शुरू होंगी। इस रूट पर ज्यादातर पैसेंजर ट्रेनें हैं। विद्युतीकरण के बाद एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें चलने की संभावना बढ़ गई है। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि विद्युतीकरण तेजी से चल रहा है। साल के अंत तक इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें