फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रद्द ट्रेनों का संचालन शुरू करने में मालगाड़ियों का रोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/रोजा। नवंबर में कोहरे की वजह से तीन महीने के लिए रद्द की गईं 10 जोड़ी सवारी गाड़ियों का संचालन फिर से शुरू होने में मालगाड़ियां रोड़ा बन रही हैं। इन ट्रेनों का संचालन 15 फरवरी से शुरू होना था लेकिन इलाहाबाद से लखनऊ होते हुए शाहजहांपुर होकर करीब 70 मालगाड़ियों का डायवर्जन किए जाने की वजह से ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। अब रेलवे 30 मार्च से संचालन शुरू करने की बात कह रहा है। लेकिन मालगाड़ियों का ट्रैफिक रुकावट बन रहा है।
विज्ञापन

रेलवे ने हर साल की तरह 15 नवंबर 2018 को तीन महीने के लिए अप-डाउन 10 जोड़ी ट्रेनों को तीन महीने के लिए रद्द किया था। इसकी वजह कोहरे से ट्रेनों का संचालन प्रभावित होना था। इन ट्रेनों का संचालन फिर से 15 फरवरी 2019 से शुरू होना था। बीच बीच प्रयागराज कुंभ का आयोजन होने की वजह से कुछ ट्रेनों को शुरू कर दिया गया। मेला स्पेशल ट्रेनों भी चलाई गईं लेकिन बाद में पूरब की ओर से आने वाली 70 से ज्यादा मालगाड़ियों का रूट डायवर्जन कर दिया गया। इन मालगाड़ियों को लखनऊ से शाहजहांपुर होते हुए पास किया जाने लगा। इससे पहले यह मालगाड़ियां कानपुर सेंट्रल होते हुए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा राज्यों के साथ यूपी के पश्चिमी जिलों में जाती थीं। मालगाड़ियों के डायवर्जन की एक वजह दिल्ली से प्रयागराज के लिए सेमी सुपरफास्ट वंदे भारत ट्रेन भी रही। लखनऊ-दिल्ली रेल रूट पर मालगाड़ियों का ट्रैफिक बढ़ने की वजह से रद्द सवारी गाड़ियों का निरस्तीकरण 30 मार्च तक बढ़ा दिया गया। 30 मार्च में तीन दिन ही बाकी हैं। रेलवे सूत्रों ने बताया कि अब तक लखनऊ-दिल्ली रूट पर मालगाड़ियों का ट्रैफिक कम करने का कोई प्लान तैयार नहीं हो सका है। ऐसे में कुछ सवारी ट्रेनों का निरस्तीकरण और भी आगे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

लखनऊ-चंडीगढ़, जननायक एक्सप्रेस आज रद्द
शाहजहांपुर। अप-डाउन लखनऊ-चंडीगढ़ और अप जननायक एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को रद्द रहेंगी। रेल रूट पर कुछ स्थानों पर इंटरलॉकिंग के काम की वजह से इन दोनों ट्रेनों को रद्द किया गया है। इधर, मंगलवार को भी कई ट्रेनें देरी से रहीं। जम्मूतवी एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे देरी से पहुंची। डाउन त्रिवेणी एक्सप्रेस भी देरी से रही। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


रद्द ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू करने की अब तक कोई सूचना नहीं आई है। यह सही है कि लखनऊ-दिल्ली रेल रूट पर इन दिनों मालगाड़ियों का ट्रैफिक ज्यादा है। रद्द ट्रेनों का संचालन 15 फरवरी से शुरू होना था। बाद में इसे 30 मार्च तक बढ़ा दिया गया था।
विज्ञापन

-जेपी सिंह, एसएस रोजा जंक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें