3 train rakes with 2 km long train
- फोटो : twitter
बरेली। अप लाइन पर पटरियां और स्लीपर बदलने को लेकर रविवार को लखनऊ से लक्सर तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे के इंजीनियरिंग अनुभाग ने सुबह साढ़े आठ से साढ़े बजे तक का ब्लाक लिया है। इस दौरान ट्रेनें रुक-रुक कर चलेंगी।
इंजीनियरिंग अनुभाग अप लाइन पर आलमनगर से रोजा तक सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक ब्लाक लेगा। यह ब्लाक सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस के गुजारने के बाद लिया जाएगा। बरेली से मुरादाबाद दोपहर 11.40 से 2.40 बजे तक कुंभ एक्सप्रेस गुजारने के बाद, मुरादाबाद से नजीबाबाद तक 11 से दो बजे और नजीबाबाद से लक्सर जंक्शन तक दोपहर 12.30 से 15.30 तक पटरियों की मरम्मत, पटरियों की वेल्डिंग और स्लीपर बदले जाएंगे। ब्लाक के दो दिन तक तीस किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ट्रेनें गुजारी जाएंगी। इसमें कोलकाता-जम्मू सियालदह एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित रहने की आशंका है। सियालदह एक्सप्रेस शाम पांच बजे जंक्शन पहुंचती है।
त्रिवेणी और मुगलसराय एक्सप्रेस में लगे दो कोच
बरेली। रेलवे बरेली-प्रयाग मुगलसराय और सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस में रेलवे में दो-दो अतिरिक्त जनरल कोच बढ़ा दिए हैं। इन ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी अब कुछ कम होगी। अब तक दोनों ट्रेनें 18-18 कोच की थीं। नए कोच जुड़ने के साथ 20-20 कोच की हो गई हैं।
मिलक रुकेगी किसान एक्सप्रेस
धनबाद से लुधियाना जाने वाली किसान एक्सप्रेस अब मिलक स्टेशन पर भी रुकेगी। बरेली से यह ट्रेन रात 8.26 बजे मिलक पहुंचती। वापसी में ट्रेन सुबह 7.10 बजे मिलक पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह ठहराव छह महीने के लिए किया गया है।