फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपुला का काम शुरू कराने के लिए मंगवाई जा रहीं मशीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चौपुला ओवरब्रिज का काम शीघ्र शुरू कराने के लिए सेतु निगम के अधिकारियों ने मशीनें मंगवा ली हैं। एक-दो दिन में हाईड्रोलिक पाइलिंग मशीन पहुंचने की जानकारी है। वन विभाग से एनओसी भी तीन से चार दिन में मिलने की उम्मीद है। हालांकि चौपुला का काम शुक्रवार को भी शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

सेतु निगम के अधिकारियों ने पिछले शनिवार को चौपुला चौराहे पर जल्दबाजी में सर्विस लेन का निर्माण शुरू करा दिया था, जबकि वन विभाग ने बगैर एनओसी के काम शुरू कराने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद से ही पुल का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि चौपुला के लिए मशीनें मंगवाई जा रही हैं। यह मशीनें रविवार या सोमवार तक आ जाएंगी। इसके अलावा वन विभाग की एनओसी के लिए पहले से ही ऑनलाइन आवेदन किया जा चुका है। इसके लिए सोमवार या मंगलवार को मिलने की उम्मीद है। सेतु निगम के अधिकारियों का दावा है कि इस ओवरब्रिज का काम शीघ्र शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


सेटलाइट पर मशीन पहले ही आ चुकी है। चौपुला चौराहा पर भी जल्द ही मशीनें मंगवाईं जा रही हैं। पुल के यह दोनों काम जल्द ही रफ्तार पकड़ेंगे।
- देवेंद्र सिंह, सीपीएम, सेतु निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें